खबर का असर : नीमडीह में शिक्षकों की लापरवाही से 11 बच्चों का भविष्य अधर में, टेंगाडीह विद्यालय की बड़ा खुलासा, जाँच तेज़…..

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
सरायकेला : जिले की नीमडीह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टेंगाडीह पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टेंगाडीह से एक बेहद गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ शिक्षकों की चूक के कारण इस वर्ष 8वीं बोर्ड परीक्षा से 11 विद्यार्थी वंचित रह गए।
इस खबर शुक्रवार को “सूर्योदय संवाद” चैनल द्वारा प्रमुखता से प्रसारित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और उसी दिन दोपहर करीब 2 बजे नीमडीह के बीडीओ और अंचलाधिकारी ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान चौंकाने वाली स्थिति सामने आई—विद्यालय में एक भी छात्र उपस्थित नहीं था। जाँच में यह पाया गया कि प्रधान शिक्षक ने विद्यार्थियों का नाम पोर्टल पर दर्ज नहीं किया और समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रपत्र भी जमा नहीं किए।
इसी लापरवाही के कारण 11 छात्रों का प्रवेश पत्र जारी नहीं हो सका और वे परीक्षा से वंचित रह गए।
अंचलाधिकारी ने इस पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा कि प्रधान शिक्षक की सफाई संतोषजनक नहीं है और उन्हें विभाग की ओर से शोकॉज नोटिस जारी किया जाएगा।
वहीं, विशेष परीक्षा की बात कही जा रही है, लेकिन अब तक जैक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। लोग निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, साथ ही उम्मीद कर रहे हैं कि वंचित बच्चों को दोबारा परीक्षा देने का मौका जरूर मिलेगा।
अब सवाल यही है—क्या इन बच्चों का भविष्य समय रहते सुधर पाएगा?
