Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला: मारवाड़ी समाज का राष्ट्र की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान – मनोज चौधरी

मारवाड़ी धर्मशाला सरायकेला में जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा “सपथग्रहण सह मिलन कार्यक्रम” आयोजित किया गया। मिलन कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी को पुष्प कुछ देकर निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने अपना कार्यभार सौपा
अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर से मंच से संबोधन करते हुए मनोज कुमार चौधरी ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस पद पर दायित्व देने पर धन्यवाद जताया एवं उनके विश्वास पर खरा उतरने का वादा किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा की समाज सेवा हमारे खून में है मारवाड़ी समाज का राष्ट्र की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान है उन्होंने कहा कि देश में मारवाड़ी समाज ही एक ऐसा समाज है जो राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं उन्नतिशील राष्ट्र निर्माण में सहभागी रहा है। यह समाज राष्ट्र की आर्थिक उन्नति के साथ समग्र विकास के लिए निरन्तर प्रयासरत रहता है। इसमंे मारवाड़ी सम्मेलन जैसी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।

मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित इस मिलन समारोह का उद्घाटन प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री बसंत मित्तल ने करते हुए कहा कि दुनिया भर के लोगों में राजस्थान की सतरंगी संस्कृति, शौर्य एवं वीरता, बहुरंगी आभा तथा स्थापत्य-शिल्प, खान-पान, पहवाना एवं लोक गीतों का ऐसा सम्मोहन है कि उसके आकर्षण में लोग बंध जाते हैं। यही कारण है कि सुदूर क्षेत्रों में मारवाड़ी समाज ने अपनी इन्हीं विशेषताओं के कारण अपनी एक विशेष पहचान बनायी है। इस अवसर पर प्रांतीय पदाधिकारी दीपक पारीक ने कहा कि मारवाड़ी समाज अपनी जनकल्याणकारी, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए तत्पर है। इस समाज के लोगों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के जरिये हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल की है।

उन्होंने सरायकेला जिला मारवाड़ी सम्मेलन की प्रगति की चर्चा करते हुए कहा कि बहुत कम समय में इस संस्था ने अपनी रचनात्मक एवं सृजनात्मक उपस्थिति के माध्यम से एक स्वतंत्र पहचान बनायी है। मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी समाज ने अनेक क्षेत्रों में सफलता हासिल की है, लेकिन वह राजनीति के क्षेत्र में पीछे है। समाज को एकजुटता के साथ इस क्षेत्र में आगे आना चाहिए। चांडिल आदित्यपुर सीनी खरसावां के काफी संख्या में जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों उपस्थित थे।

About Author