Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर के उलीडीह में मकान मालिक को घर के सामने पेशाब करने से मना करना पड़ा महंगा, युवकों ने किया पथराव, कार क्षतिग्रस्त

मानगो उलीडीह टैंक रोड में रहने वाले घनश्याम शर्मा के घर में पांच छः की संख्या में लड़कों ने जमकर पथराव किया । भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लड़कों ने तब तक पथराव किया जब तक घर के बाहर रखा हुआ कार के साथ साथ घर के दरवाजे और खिड़की पूरी तरह क्षतिग्रस्त नहीं हो गए। पथराव करने के दौरान बगल से पुलिस की गाड़ी पार हो रही थी पुलिस की गाड़ी देख लड़के कुछ सेकेंड के लिए साइड हट गए फिर पुलिस के जाते ही पुलिस के नाम से गाली और चुनौती देते हुए दोबारा जमकर पथराव किया ।

घनश्याम शर्मा ने मामले की जानकारी पथराव के दौरान भाजपा नेता विकास सिंह को दिया । भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय थाना को मामले की जानकारी देकर अभिलंब पहुंचने की बात कही। सूचना मिलते ही मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को घनश्याम शर्मा ने बताया कि वह कुर्सी लगाकर घर के बाहर बैठे हुए थे उनके दरवाजे के सामने दो लड़के आकर पेशाब करने लगे थे उन्होंने लड़कों को कहा कि आगे जाकर पेशाब कीजिए घर के आगे पेशाब करना जायज नहीं है इस पर दोनों लड़कों ने घनश्याम शर्मा और उनके परिवार को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए पथराव शुरू कर दिया ।

इस पर घनश्याम शर्मा के परिवार के लोगों ने दोनों लड़के को मौके स्थल झगड़ा ना करने की बात करते हुए धक्का देते हुए भगा दिया । कुछ ही मिनट बाद पांच से छः की संख्या में आए लड़कों ने बड़े-बड़े ईट से घनश्याम शर्मा के घर में जमकर पथराव किया । घर के बाहर रखी हुई कार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया । घनश्याम शर्मा का पूरा परिवार भयभीत है स्थानीय थाना की पूरी टीम घनश्याम शर्मा के घर में पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।

About Author