Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन स्कूलों के समय में बदलाव करें – मनोज चौधरी

नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने उपायुक्त को पत्र लिखकर स्कूल के समय बदलाव करने का अनुरोध किया उन्होंने पत्र में लिखा कि सरायकेला जिले में तापमान 40 डिग्री से पार हो चुका है भीषण गर्मी और तपिश से स्कूली बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है गर्मी से जहां आमजन घर से निकलने में कतरा रहे हैं पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है वहीं इस भीषण गर्मी में बच्चों का बुरा हाल है कहीं-कहीं से बच्चों के बेहोश होने के भी समाचार आए हैं उन्होंने इस भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा सचिव एवं जिला प्रशासन से स्कूल समय में बदलाव करने का मांग रखी है।

About Author