Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

राजेंद्र विद्यालय, घुटिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

राजेंद्र विद्यालय, घुटिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

राजेन्द्र विद्यालय, घुटिया में ” अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अजय कुमार झा ( जिला प्रमुख भारत
स्वाभिमान ट्रस्ट, (पतंजलि योगपीठ) पूर्वी सिंहभूम,झारखंड) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।राजेन्द्र विद्यालय, घुटिया की प्रधानाचार्या शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र- छात्राओं ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया ।

Advertisement –

तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के आरंभ में उन्होंने योग और संस्कार पर कुछ पंक्तियाँ कहीं जिनका अनुकरण कर हम निरोग रह सकते हैं । मुख्य अतिथि ने योग की कई विधियाँ करके बताई जैसे – तडासन, भुजंगासन,मण्डुकासन, वृक्षासन एवं चक्रासन आदि । योग के इन सभी आसनों को विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ एवं छात्र छात्राओं ने किया । मुख्य अतिथि के साथ सभागार में उपस्थित सभी लोगों के योग करने एवं समाज में इसका प्रचार करने की शपथ के साथ कार्यक्रम का समापण किया गया ।

 

About Author