पुलिस की हत्थे चढ़ा अभियुक्त पिस्टल लेकर घूमना पड़ा महंगा, छापामारी कर पुलिस तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में……

गिरफ्तार अभियुक्तों के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ।

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)
Chandil : चौका थाना क्षेत्र की चौका चौक से बाईक सवार एक युवक अवैध हथियार के साथ धराया। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गत रबिबार को उक्त स्थल में एक व्यक्ति अपाची बाईक में सवार अवैध हथियार लेकर आस पास घूमने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली।
सूचना मिलते ही इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चाण्डिल अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया और उक्त स्थल में वाहन जाँच करने लगे। इसी क्रम में उक्त स्थल से एक बाईक में सवार युवक को एक सिल्वर रंग की पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया। इस युवक का का नाम खूँटी गाँव निवासी महाबीर कुमार सिंह बताया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने की तत्पश्चात आगे की कार्रवाई करते हुए चौका थाना पुलिस छापामारी अभियान चलाया…….
इस क्रम में खूँटी गाँव से अवैध देशी कट्टा हथियार के साथ रोहित साव को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना में आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान की क्रम में उक्त दोनों अभियुक्तों को हथियार सप्लाई करने वाले सप्लायर को चौका पुलिस एवं ईचागढ़ पुलिस संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाकर ईचागढ़ थाना क्षेत्र की बड़ा आमड़ा गाँव से अहमद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया एवं इन तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
छापामारी दल में चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो, ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय, चौका थाना से पुअनि दीपक कुजूर, आरक्षी राजेन्द्र प्रसाद महतो तथा चौका एवं ईचागढ़ थाना के सशस्त्र बल मौजूद थे।
