Categories

Recent Posts

October 31, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झारखंड इमेजिंग एक्सपो का जेएमएम महासचिव सुप्रियो भटाचार्य के हाथों हुआ पोस्टर लॉन्च

*झारखंड इमेजिंग एक्सपो का जेएमएम महासचिव सुप्रियो भटाचार्य के हाथों हुआ पोस्टर लॉन्च।*

*6 ,7 व 8 अप्रैल को होगा चौथे झारखंड इमेजिंग एक्सपो आयोजन होगा खेल गांव रांची में*

रांची। 6 से 8 अप्रैल तक चलने वाले झारखंड इमेजिंग एक्सपो का पोस्ट रांची के राज रेसिडेंसी होटल में लांच किया गया। पोस्टर का लॉन्चिंग मुख्य अतिथि जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य एवं झारखंड फोटोग्राफीक एसोसिएशन सेंट्रल के तमाम पदाअधिकारी के द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता रांची के वरीय फोटोग्राफर रांची जेपीएफ अध्यक्ष शिव राम गुप्ता ने किया।

मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जेएमएम महा सचिव श्री भट्टाचार्य ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि जेपीएसी द्वारा आयोजित चौथा फोटो वीडियो एक्सपो फोटोग्राफरों के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म साबित होगा । उन्होंने जीपीएसी का तारीफ करते हुए कहा कि फोटोग्राफरों का इस संगठन ने फोटोग्राफरों को एक सूत्र व एक मंच पर लाकर बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा फोटोग्राफी एक ऐसा हुनर है जो बगैर शब्दों की कहानी तस्वीर के माध्यम से बताता है। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में झारखंड सरकार द्वारा इन हुनरमंद फोटोग्राफरों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इसके पूर्व जेपीएससी से जुड़े 15 जिले से पहुंचे सदस्यों के साथ बैठक कर चौथे झारखंड इमेजिंग को के सफल संचालन के लिए विभागों का बंटवारा किया गया। मौके पर जेपीएससी के अध्यक्ष चंदेश्वर पंडित उर्फ गब्बर भाई ने कहा की 2 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जेपीएसी के तत्वाधान में चौथे झारखंड इमेजिंग एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें विभिन्न फोटोग्राफी से संबंधित मल्टीनेशनल कंपनियां इस एक्सपो में पहुंचकर अपने उत्पाद का प्रदर्शन करेगी। साथ ही एक्सपो के दौरान दुनिया के प्रशिक्षित फोटोग्राफरों द्वारा कार्यशाला का आयोजन होगा ।जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष सह संरक्षक वापी घोषाल ने कहां इस बार एक्सपो के दौरान फोटाग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी की भी व्यवस्था की गई है। जिससे फोटोग्राफरों में फोटोग्राफी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।कार्यक्रम में रांची ,धनबाद ,जमशेदपुर ,देवघर ,बोकारो ,लोहरदग्गा ,गिरिडिह ,चतरा ,कोडरमा ,गुमला ,सरायकेला ,रामगढ़,गोड्डा ,दुमका व हजारीबाग जिलों से चयनित जेपीएससी के सदस्य व अधिकारी भाग लिए। उक्त जानकारी जेपीएसी मीडिया प्रभारी अनुज कुमार पांडेय ने दी।

About Author