Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

KANDRA : व्यवसायी चित्तरंजन मण्डल पर चली गोली, स्थिति गंभीर, क्षेत्र में मची अफरातफरी…

SERAIKELLA : सरायकेला खरसवाँ जिले की कांड्रा थाना क्षेत्र में गत वृहस्पतिवार देर शाम को अपराधियों द्वारा व्यवसायी चित्तरंजन मण्डल पर गोली चलाने की सूचना मात्र से क्षेत्र में अफरातफरी मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांड्रा मोड़ समीप व्यवसायी चित्तरंजन मण्डल की अपनी दुकान पर अज्ञात अपराधियों ने आकर यह घटना का अंजाम दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत वृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे उनके दुकान पर बाईक सवार तीन अज्ञात अपराधी आकर किसी बात को लेकर वेलोग तर्क करने लगे और बात बात पर उनपर गोली चलाकर मौके से अपराधी फरार हो गया। गोली चलने की आवाज़ और घायल चित्तरंजन की चीख सुनकर आस पास के दुकानदार एकत्रित हुए और आनन फानन में उसे टीएमएच पहुंचाया गया।

जहाँ चिकित्सकों ने उनका स्थिति गंभीर बताया। गोली उनके कमर और जांघ के बीच लगी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पिछले कई महीनों से सरायकेला- खरसवाँ जिले में गोली चालन की घटना काफी बढ़ गई है, ऐसी घटनाओं पर कांड्रा पुलिस की ड्यूटी पर सवाल खड़ा होने लगा है।

जाँच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि वह अपराधी कौन था तथा उसके पास मौजूद हथियार वैध या अवैध था और यह कानून से बेख़ौफ़ अपराधी आखिर किनके संरक्षण पर क्षेत्र में खुलेआम घूमकर ऐसी घटनाओं का अंजाम दे रहा है।

अब कांड्रा प्रशासन को बड़ी चुनौती है कि यह गोलीकांड में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करना तथा ऐसी आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रण कर क्षेत्र के लोग और व्यपारियों को भय मुक्त वातावरण दे पाना।

About Author