Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा कारगिल योद्बा विनय यादव को किया गया सम्मानित

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल योद्बा विनय यादव को सम्मानित किया गया। कारगिल युद्ब के दौरान तीन दिनों तक भूखे प्यासे दुश्मनों का सामना कर गोली दागते रहने वाले झारखंड के वीर सैनिक विनय यादव जी को चांडिल के जायदा स्थित होटल सोहराय गार्डन में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा नेता विनोद राय ने कारगिल यीद्बा विनय यादव को मोमेंटम प्रदान किया एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

भाजपा नेता विनोद राय ने कार्यक्रम में अपने संबीधन में कहा कि विनय कुमार यादव जैसे वीर सैनिकों के देश के लिए कुछ कर गुजरने की जब्बा के कारण ही हमारा देश सुरक्षित है। मैं इसके लिए सैल्यूट करता हूं। कार्यक्रम में भाजपा के पार्टी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

About Author