Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

शिक्षक दिवस पर काशी साहू कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

सरायकेला-खरसावां, 05 सितंबर, 2026, शनिवार(भाग्य सागर):

शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसी क्रम काशी साहू कॉलेज, सरायकेला में भी पूर्व छात्र संघ के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में कॉलेज के शिक्षकों को सम्मानित कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया.
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय तकनीक का युग है, आज Google और ChatGPT जैसे डिजिटल माध्यम विद्यार्थियों के लिए ज्ञान प्राप्त करने के महत्वपूर्ण साधन बन चुके हैं. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी इन तकनीकी संसाधनों का उपयोग अपनी पढ़ाई और ज्ञानवर्धन के लिए कर सकते हैं, लेकिन तकनीक का उपयोग शिक्षकों के मार्गदर्शन और सही दिशा के साथ किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि तकनीक शिक्षक का स्थान नहीं ले सकती, बल्कि शिक्षक के मार्गदर्शन में यह विद्यार्थियों के ज्ञान को और व्यापक बनाने का माध्यम बन सकती है. उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान करने के लिए पूर्व छात्र संघ एवं विद्यार्थियों की पहल की सराहना की.

समारोह में कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश महतो, लक्ष्मण महतो, कृष्णा राणा, कुणाल साहू, रोशन महतो, निशांत साहू, वकील बारिक, रविंद्र महतो, राहुल महतो सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के अंत में छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश महतो ने सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना विद्यार्थियों के लिए गौरव की बात है और भविष्य में भी छात्र संघ द्वारा ऐसे सकारात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे.

About Author

Leave a Reply