Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खरसावां: विधायक दशरथ गागराई ने कुल 23 करोड़ रुपए के विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने सोमवार को खरसावां व सरायकेला प्रखंड में कुल 23 करोड़ रुपए के विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया.विधायक दशरथ गागराई ने बहुप्रतीक्षित खरसावां शहीद पार्क के सौंदर्यकरण योजना के पहले फेज के कार्यों का शिलान्यास किया.इस पर करीब 7 करोड़ की लागत आएगी.बताया गया की इस योजना के दूसरे फेज में और भी योजनाएं ली जाएगी।

खरसावां के बरजूडीह में करीब तीन करोड़ की लागत पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.इसके आलावे 5.54 करोड़ की लागत से खरसावां के भाटी चौक से बंदीराम होते हुए चिलकु तक सड़क जीर्णोधार कार्य,6.56 करोड़ की लागत से खरसावां के आकर्षणी से गोजुडीह होते हुए हंसदा तक सड़क जीर्णोधार कार्य 1.99 करोड़ की लागत से सरायकेला के मुरुप रेलवे स्टेशन से सिनुडीह तक सड़क जीर्णोधार कार्य का शिलान्यास किया. विधायक दशरथ गागराई ने सरायकेला के सीनी व रांकाकोचा में 24-24 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आदिवासी कला संस्कृति भवन,कंचनपुर में 22.5 लाख की लागत से सरना स्थल घेराबंदी कार्य का शिलान्यास किया. साथ ही 20 लाख की लागत से रांकाकोचा तथा 24-24 लाख की लागत से सेरेंगदा व पदमपुर गांव में निजी तालाब निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा की क्षेत्र के विकास के लिए हम सचेत है.जनता से किए एक-एक वायदे पूरे हो रहे हैं. विकास के मामले में खरसावां को नंबर वन बनाना है.इस लक्ष्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं.मौके पर आदिवासी हो समाज के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण चंद्र बोदरा,जिलाधक्ष सावित्री कुदादा,जिला परिषद सदस्य काली चरण बानरा, विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल,नायडू गोप,अनूप सिंहदेव, मनोज सोय,धनु मुखी,रानी हेंब्रम,भावेश मिश्र,सुनीता तापे,अमर सिंह हांसदा,मंटू प्रधान,खिरोद महतो,अरूण जामुदा समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

About Author