Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने थामा जेबीकेएसएस का दामन

खरसावां शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का दामन थामा.सरायकेला के किता गांव के समीप एक कार्यक्रम में जेबीकेएसएस के सुप्रीमों जयराम महतो ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया।

इससे पूर्व खूंटपानी प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे।सोमवार को उन्होंने औपचारिक रूप से अपने समर्थकों के साथ जेबीकेएसएस का दामन थामा।जिसमें पांच पंचायत समिति सदस्य भी शामिल हैं।

जेबीकेएसएस के दामन थामने वाले में बामेया चोड़ा,मधु तियू,राजश्री मेलगांडी,सामुली कुई,विरेन्द्र हेम्ब्रम,रमेश बोदरा,विनित बोदरा, अमित होनहागा,राजा हेम्ब्रम, राजकुमार जामुदा,मोहन लाल बोदरा,शंकर माहली,सुखदेव बोदरा,समीर सामड आदि उपस्थित थे.

About Author