कोलाबीरा में दुर्गा पूजा पर गूंजेगी गायक कुंदन कुमार की आवाज, 20 अक्टूबर को होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

सरायकेला/कोलाबीरा, 07 सितंबर, 2026, सोमवार (भाग्य सागर)
सरायकेला-खरसावां जिले के कोलाबीरा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर 20 अक्टूबर 2026 को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें झारखंड के चर्चित गायक कुंदन कुमार अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। कुंदन कुमार के आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों और संगीत प्रेमियों में अभी से उत्साह का माहौल है। अपनी गायकी के दम पर श्रोताओं के बीच पहचान बनाने वाले कुंदन कुमार के बांग्ला गीत “तू हमके भूले जा रे पगला” को भी संगीत प्रेमियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
कार्यक्रम को लेकर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पदाधिकारी एवं सदस्य कुंदन कुमार के आवास पर पहुंचे और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधिवत निमंत्रण दिया। इस दौरान कमिटी के अध्यक्ष साधन कुमार महतो, सचिव संतोष कुमार महतो सहित मुख्य रूप से अमित पांडा, राजेश कुमार महतो एवं अजय महतो उपस्थित रहे।
कमिटी के पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्गा पूजा के धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी भव्य और यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में कुंदन कुमार की गायकी मुख्य आकर्षण रहेगी। उनके प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों को इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार है। आयोजकों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से क्षेत्र में कला और संगीत को बढ़ावा मिलता है तथा स्थानीय कलाकारों और युवाओं को भी प्रोत्साहन मिलता है।


