Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कोल्हान में फेंगल की दस्तक से किसान हुए हताश, आंसू बन आया टिप टाप बारिश …

Kolhan : फेंगल की विकराल रूप झारखण्ड में पहुंचने की सूचना भर से कोल्हान की किसानों के चेहरे में हताशा छाया हुआ है। विदित हो कि चक्रवात फेंगल शनिवार रात तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से टकराया।

इस दौरान चक्रवात की रफ्तार करीब 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार रही। इस तूफान की वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने की सूचना मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश तीन दिसंबर तक जारी रह सकती है। चक्रवात की वजह से चेन्नई में उड़ानें प्रभावित हैं। कहा जा रहा है कि आज एक बजे रात तक विमान सेवा बंद रहेगी, क्योंकि रनवे पर पानी भर आया है। इस वजह से कई दर्जन उड़ानें रद्द कर दी गई है और कई विमानों को डायवर्ट किया गया है।

वहीं शनिवार दोपहर करीब 4 बजे कोल्हान में भी इस चक्रवात का असर देखने को मिला और आसमान में काले बादल छा गया तथा अचानक अंधेरा हो गया। साथ ही बताया जा रहा है कि अचानक हल्की हवा के साथ बूंदा बूंदी बारिश भी हुआ जिससे किसानों की चेहरे में हताशा छा गया तथा खेत से परिपक्व फसल को घर लाने की शीघ्रता से किसान देर रात तक भींगते हुए फसल को घर पहुंचाने लगे।

वहीं क्षेत्र की कई किसानों ने बताया कि अक्सर किसान के खेत में ही फसल पड़ा हुआ है, जिसे शीघ्र नहीं उठाए जाने पर वह परिपक्व फसल बारिश से नुकसान होने की संभावना है।

About Author