Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

KUKDU : कुकड़ू में जंगली हाथी ने घर को किया क्षतिग्रस्त, भागकर लोगों ने बचाई जान, ग्रामीण भयभीत…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

SERAIKELLA : चाण्डिल अनुमण्डल क्षेत्र की कुकड़ू प्रखण्ड अंतर्गत जानुम गाँव के टोला पलाशडीह में रविवार की बीती रात को अचानक एक जंगली हाथी आकर कई घर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

हाथी गाँव मे प्रवेश करते ही ग्रामीण एक दूसरे को सुचना देने लगे और एकत्रित होकर हाथी को गाँव से भगाने की प्रयास करने लगे। लेकिन वन विभाग की ओर से ग्रामीणों के पास न तो पटाखें उपलब्ध कराया गया है और न ही तेज रोशनीवाली टॉर्च लाईट। इसी कारण हाथी भगाने को लेकर ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा ।

इसी क्रम में हाथी अपना भोजन तलाशने के लिए उक्त पलाशडीह गाँव के श्याम साधु के दो घर तथा रबी महतो की एक घर को चपेट में लेकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घर को क्षति पहुंचाते देखकर घर मे रहे सभी लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाया। और ग्रामीणों की सजगता से भारी मशक्कत के बाद हाथी को गाँव से भगाया गया। घटना रविवार की बीती रात करीब दो बजे की बताया जा रहा है।

बताया गया कि ग्रामीणों ने यह सुचना चाण्डिल वन विभाग को दी है। जंगली हाथियों के आतंक से चाण्डिल क्षेत्र के कई इलाके में लोग आतंकित है, ग्रामीणों की यह समस्या को गंभीरता से लेकर चाण्डिल वन विभाग को स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल करना चाहिए ताकि लोग हाथियों से भयमुक्त होकर अपनी गाँव मे सामान्य जीवन जी सके।

About Author