Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सीजन का आखिरी जैमस्ट्रीट मतदान जागरूकता पर केंद्रित था , 25,000 से अधिक लोगो ने लिया हिस्सा

जमशेदपुर: टाटा स्टील यूआईएसएल, टाटा स्टील और टाटा स्टील फाउंडेशन ने कदमा कदमा गणेश पूजा गोलचक्कर से रंकिणी मंदिर गोलचक्कर में सीजन के आखिरी जैमस्ट्रीट कार्यक्रम की मेजबानी की, जिसमें 25,000 से अधिक लोगों की उत्साही भीड़ शामिल हुई । इस कार्यक्रम का फोकस आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए मतदान जागरूकता पर केंद्रित था, जिसमें यूथ चलें बूथ थीम पर विशेष जोर दिया गया ।

जिला निर्वाचन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, मतदान जागरूकता से सम्बंधित सेल्फी कॉर्नर, सड़क पर रंगोली बनाना और बहुत कुछ सहित विभिन्न आकर्षक गतिविधियाँ आयोजित की। इस कार्यक्रम में मनीष कुमार डीडीसी, पूर्वी सिंहभूम, पीयूष सिन्हा, एसडीओ, धालभूम और टाटा स्टील यूआईएसएल के चेयरमैन, चाणक्य चौधरी उपस्थित थे ।

डीडीसी, पूर्वी सिंहभूम और एसडीओ, धालभूम ने मतदान जागरूकता को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया, साथ ही गुब्बारा उड़ाकर मतदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संदेश भी दिया । इसके साथ साथ विभिन्न आयोजनों से सड़कें ऊर्जा से भर गईं थी, जिसमें ज़ुम्बा, बास्केटबॉल, गोल्फ पुटिंग, घुड़सवारी, लाइव बैंड प्रदर्शन, शतरंज, स्केटिंग, कॉस्मिक योग, कराओके प्रदर्शन और बहुत कुछ जैसे विविध कार्यक्रम शामिल थे

विशेष आकर्षणों में गतका (स्थानीय मार्शल आर्ट), शतरंज, सेल्फी कॉर्नर, मिश्रित मार्शल आर्ट, साइकिलिंग, अतिरिक्त प्रदर्शन करने वाले कलाकार और खाद्य स्टॉल शामिल थे, जो इस कार्यक्रम में एक अनूठा स्वाद जोड़ते हैं। यह उत्सव केवल एक कार्यक्रम से आगे बढ़कर सामुदायिक भावना, मौज-मस्ती और साझा अनुभवों का सच्चा उत्सव बन गया ।साथ ही आगामी विंटेज कार रैली कार्यक्रम के सेल्फी कार्नर भी लगे हुए थे जिसका लोगो ने भरपूर आनंद उठाया ।

About Author