Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चुनाव और जनता की छोड़िये ठगबंधन दल अपने कुनबे का दिल जीतने में नाकाम – मनोज चौधरी

सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने भाजपा परिवार में शामिल होने पर जामा विधायक सीता सोरेन का स्वागत करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले, झामुमो के वरिष्ठ नेता स्व. दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन जी को झामुमो और उनके परिवार के द्वारा लगातार तिरस्कृत किया जा रहा था। एक संघर्षशील आदिवासी महिला नेत्री के विरुद्ध उनके परिवार एवं पार्टी के द्वारा ही साजिश रचना अत्यंत निंदनीय है।

उपेक्षा एवं अपमान सहने के बावजूद जनसेवा के लिए समर्पित रहने वाली जामा विधायक सीता सोरेन जी का भाजपा परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन है।उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा के जनसेवा के संकल्प एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सीता सोरेन समर्पण भाव एवं तन्मयता के साथ कार्य करेंगी।

About Author