Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदित्यपुर औद्यौगिक क्षेत्र के आरसीबी प्लांट 1 में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप, वन विभाग रेस्क्यू में जुटा

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरएसबी ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड के प्लाट संख्या 1 में रविवार सुबह तकरीबन 9:29 पर एक तेंदुआ प्लांट के भीतर घूमता हुआ पाया गया है, जिससे प्लांट में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को प्लांट बंद होने के चलते काफी कम संख्या में कर्मचारी और मजदूर प्लांट में मौजूद थे, इस बीच सुबह 9:29 पर प्लांट में एक तेंदुआ घूमता हुआ देखा गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद एक कर्मचारी वहां से भाग खड़ा हुआ, बाद में इसकी सूचना कंपनी के वरीय अधिकारियों को दी गई है ,मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया जिसमें पाया गया कि एक तेंदुआ कंपनी के अंदर है. घटना के बाद वन विभाग को सूचित किया गया है. जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को रेस्क्यू करने में जुट गई है ,इस संबंध में जानकारी देते हुए कंपनी की अधिकारी जया सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में भी तेंदुआ देखा गया है और वन विभाग रेस्क्यू करने में जुटा है।

औद्योगिक क्षेत्र में पहली बार निकला तेंदुआ, चर्चा का विषय

आदित्यपुर एवं गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में पहली बार किसी कंपनी के भीतर तेंदुए को देखा गया है। इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जबकि यह घटना पूरे औद्योगिक क्षेत्र समेत आदित्यपुर में जंगल के आज की तरह फैल गई है। फिलहाल वन विभाग के अधिकारी मौके पर तैनात हैं।

About Author