Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

महालिमोरूप:धातकीडीह शिव मन्दिर प्रांगण में महाशिवरात्रि पर हुआ भंडारा का आयोजन

सरायकेला प्रखंड अंतर्गत धातकीडीह गांव स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर धातकीडीह व आस पास गाँव के सैकड़ों भक्तों ने अपने व परिवार के सुख समृद्धि के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। यहाँ सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों की भीड़ की विधि व्यवस्था व सेवा में श्री श्री शिव मन्दिर समिति धातकीडीह के सेवा कर्मी तत्पर रहे।

इस अवसर पर समिति द्वारा भंडारा का आयोजन कर भक्तों को पुड़ी बुंदिया खिलाया गया। उक्त अनुष्ठान को सफल बनाने में शिव मन्दिर धातकीडीह के पुजारी पं. चितरंजन शर्मा,तापस शर्मा, श्री श्री शिव मन्दिर समिति धातकीडीह के सचिव मधुसुदन मंडल, सुनील मंडल, तपन मंडल, दिलीप मंडल, दिनेश मंडल, सूरज मंडल समेत समस्त ग्रामवासियों का सहयोग साराहनीय रहा।

About Author