Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खूंटपानी प्रखंड के बासाहातु सीएचसी में शनिवार को फाइलेरिया उन्मूलन के तहत एमडीह कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

खूंटपानी प्रखंड के बासाहातु सीएचसी में शनिवार को फाइलेरिया उन्मूलन के तहत एमडीह कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा,बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा,सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल व सीएचसी प्रभारी आलोक रंजन महतो ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

इसके बाद सभी अतिथियों ने फाइलेरिया का दवा खाकर लोगों को जागरूक किया.इस दौरान सीएचसी प्रभारी आलोक रंजन महतो ने कहा कि यह कार्यक्रम 25 अगस्त तक चलेगी.जिसमें 2 वर्ष से ऊपर सभी लोगों को फाइलेरिया का दवा दिया जाएगा.प्रखंड में कुल लक्ष्य 85148 रखा गया है.इस कार्यक्रम को लेकर प्रखंड में 134 बुथ बनाया गया है।

वही शनिवार को प्रखंड के सभी बुथ में लोगों को फाइलेरिया का दवा खिलाया जा रहा है.इसके बाद रविवार से आगामी 25 अगस्त तक डोर टू डोर दवा खिलाया जाएगा.मौके पर बीपीएम प्रकाश सिंह मुंडा,डॉ पुष्पा सोरेन,डॉ ज्योति होनहागा जगदीश देवगम,तुरी पुरती,बसंत श्यामल समेत पिरामल के महिला टीम उपस्थित थे।

About Author