Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी की निमित्त समाहरणालय में प्रथम रेंडमाइजेशन को लेकर बैठक

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी की निमित्त आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के अध्यक्षता एवं सभी पंजीकृत राजनीतिक दल के सदस्यों की उपस्थिति में समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में प्रथम रेंडमाइजेशन को लेकर बैठक आहूत किया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने विधानसभावार EVM, VVPAT, BU, CU की उपलब्धता की जानकारी दी। इसके तत्पश्चातय सर्व सहमति से विधानसभावार प्रथम रेंडमाइजेशन संबंधित प्रक्रिया को पूर्ण किया गया।

बैठक के पश्चात उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दल के सदस्यों के उपस्थिति में ईविएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया, इस क्रम में स्ट्रांग रूम में रखे गए EVM VVPAT के रख रखाव, भवन परिसर के सुरक्षा व्यवस्था, CCTV कैमरा आदि का जायजा ले भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में प्रथम रेंडमाइजेशन से संबंधित प्रक्रिया को पूर्ण कराने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

About Author