Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

22 मार्च को नियोजनालय, गोलमुरी में लगेगा मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, 29 नियोजक 3311 पदों पर लेंगे भर्ती

★ 22 मार्च को नियोजनालय, गोलमुरी में लगेगा मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, 29 नियोजक 3311 पदों पर लेंगे भर्ती*

कौशल प्रशिक्षित एवं शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से जिला कौशल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में दिनांक 22 मार्च 2023 को अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गोलमुरी परिसर में पूर्वाहन 10.30 बजे अपराहन् 01.30 बजे तक मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है । 29 नियोजक इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेंगे जिसमें सेफ्टी ऑफिसर, ट्रेनी, सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर, हाउस कीपिंग, गनमैन, सुरक्षा सुपरवाइजर, ऑफिस स्टाफ, कुक, आईटीआई वेल्डर, फीटर, मेकेनिकल सुपरवाइजर, वेल्डर सह ग्लास कटर, फील्ड ऑफिसर, मार्केटिंग, क्लाविटी कंट्रोल, मोल्डिंग हेल्पर, रिसेप्शनिस्ट, ड्राइवर, कांटा ऑपरेटर, सिविल इंजीनियर, गैस कटर, पेंटर, ग्राइंडर, हेल्पर, डाई फीटर, मेडिलन ट्रेनी, अप्रेंटिस ट्रेनी, स्वींग मशीन ऑपरेटर, ब्युटिशियन जैसे 3311 पदों पर भर्ती ली जाएगी ।

*जिले के सभी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से अपील है कि अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों (छाया प्रति के साथ), जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, इत्यादी एवं बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि को बड़ी संख्या में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लें ।*

*==============================*

*# Team PRD EastSinghbhum, Jamshedpur*

About Author