Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कांड्रा के नरेंद्र नगर राजकीय उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस पर नाश्ते के बाद एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगडी

सरायकेला में शिक्षक दिवस पर केक और चनाचूर खाकर एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. तत्काल बीमार बच्चों को इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है। स्कूल की प्रभारी ने कहा कि गर्मी के कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ी है।

सरायकेला खरसावां के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरेंद्र नगर राजकीय उच्च विद्यालय में गुरुवार शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें दोपहर में नाश्ते में केक और चनाचूर खाने के बाद एक दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए. इस घटना के बाद स्कूल मे अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. स्कूल प्रबंधन ने घटना की सूचना बच्चों के अभिभावकों को दी।

सूचना मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंचे. बच्चों को इलाज के लिए पहले गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से बीमार बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. इन गंभीर रूप से बीमार बच्चों में खुशी महतो, अनीशा, प्रह्लाद कुमार मोदी और सेफाली बारिक शामिल हैं. सभी बच्चे छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के हैं।

About Author