Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, झारखंड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री योगेंद्र प्रसाद ने पदभार ग्रहण किया

आज दिनांक 30.01.2024 दिन मंगलवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, झारखंड के नवनियुक्त माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री योगेंद्र प्रसाद जी राजधानी रांची पहुंचे। E-10, HEC Sector ।।, धुर्वा स्थित आयोग के कार्यालय में उन्होंने विधिवत तौर पर अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के उपरांत आदरणीय श्री प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। आयोग की अपनी शक्तियों और दायित्वों का प्रयोग करते हुए पिछड़ा वर्ग के उत्थान और अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आयोग से पिछड़ा वर्ग के लोगों को जो उम्मीदें हैं, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। लंबित सभी मामलों और राज्य के संबंधित ज्वलंत मुद्दों का निष्पादन करना प्राथमिकता होगी और आयोग को सक्रिय किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सदस्य सचिव(IAS) कृष्ण कुमार सिंह को निर्देशित भी किया है।

माननीय अध्यक्ष श्री प्रसाद के साथ मनोनित तीनों सदस्य केशव महतो कमलेश, लक्ष्मण यादव एवं नंदकिशोर मेहता ने भी योगदान दे दिया है। इसके पहले सदस्य सचिव श्री कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोग के कर्मियों ने माननीय अध्यक्ष महोदय का बुके भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो समेत कई प्रबुद्धजनों ने माननीय अध्यक्ष जी से भेंट की और बधाइयां दीं।

Newly appointed Chairman of State Backward Classes Commission, Jharkhand, Shri Yogendra Prasad assumes charge

About Author