NIMDIH : झिमड़ी गाँव में तनावपूर्ण माहौल, कई घर स्वाहा, इंटरनेट सेवा बंद, 144 लागू, गाँव हुआ पुलिस छावनी में तब्दील…

SERAIKELLA : नीमडीह प्रखण्ड क्षेत्र की झिमड़ी गाँव में तनावपूर्ण स्तिथि की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस प्रशासन। ग्रामीणों में आक्रोश इतना था कि पुलिस के आने से पहले ही भीड़ ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया।
प्रभावित गाँव मे पुलिस पहुँचने पर भी स्थिति असामान्य रहा। पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत करने की कई उपाय किया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ । भीड़ धीरे धीरे और उग्र रूप लेता जा रहा था । सूचना मिली कि यह विकट स्थिति को देखकर पुलिस अंततः हवाई फायरिंग करने को विवश हो गए। तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आया।
वहीं घटनास्थल में जिला एसपी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा नीमडीह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी द्वारा गाँव की हरेक गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है ताकि गाँव मे शांति व्यवस्था बनी रहे । जहाँ शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात किया गया।

इधर चाण्डिल में स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने बताया कि वृहस्पतिवार की रात झिमड़ी गाँव से एक हिन्दू लड़की को तालिबानी तरीके से विशेष समुदाय के एक लड़का द्वारा बंदूक की नोंक पर घर से अपहरण कर ले गया। इसके बाद अपहृता के परिजनों ने प्रशासन से गुहार लगाते रहे कि उनके लड़की की सकुशल बरामदगी हो और अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाय। लेकिन प्रशासन द्वारा न ही अपहृता को सकुशल घर वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है और न ही अभियुक्त को गिरफ्तार करने की कोई सक्रीय पहल किया जा रहा है। आज झारखण्ड सरकार के लचर कानून व्यवस्था के कारण एक विशेष समुदाय के लोगों का इतनी मनोबल बढ़ गया है कि आज घर मे घुसकर माता बहनों की इज्जत से खिलवाड़ करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन से मांग करते हैं कि अपहृता को सकुशल घर वापस लाया जाय और उस आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई किया जाय। प्रशासन से अपहृता की जल्द बरामदगी कर उस आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की अनुरोध करने पर पुलिस उल्टा ग्रामीणों के पीठ पर ही लाठियां भांजी। इन सारे विषय पर भाजपा की पैनी नजर है और पार्टी के शीर्ष नेताओं को इस विषय से अवगत करा चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गाँव मे स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। वहीं गंभीर स्थिति को देख कर क्षेत्र में मोबाईल इंटरनेट सेवा को बंद कर गाँव मे धारा 144 लगाने की सूचना मिली। साथ ही प्रशासन द्वारा गाँव मे पूर्ववत शांति बहाल करने की प्रयास कर रही है इसलिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात करा दी गई है।
बताते चलें कि प्रशासन को अपनी कर्तव्य समझकर इस मामले पर त्वरित कार्यवाही कर यथाशीघ्र अपहृता की सकुशल बरामदगी कर दोषी युवक के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाना चाहिए ताकि आए दिन ऐसी घटना का अंजाम और कोई नहीं दे सके।
