Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

अब 13 मार्च को जमशेदपुर दौरे पर नहीं जा सकेंगे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, 15 मार्च को…

पहले मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे की तिथि 13 मार्च थी। अब मुख्यमंत्री इस तिथि को जमशेदपुर (Jamshedpur ) नहीं जा सकेंगे। पहले मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे की तिथि 13 मार्च थी। अब मुख्यमंत्री इस तिथि को जमशेदपुर (Jamshedpur ) नहीं जा सकेंगे।संभावित तिथि अब 15 मार्च बताई जा रही है। अतः इसे फाइनल नहीं कहा जा सकता। इसमें भी परिवर्तन हो सकता है। फिर भी प्रशासन 15 को ही CM के आने की संभावना के मद्देनजर तैयारियों में जुटा है।

मुख्यमंत्री मानगो-साकची के बीच प्रस्तावित फ्लाईओवर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम डिमना रोड (Dimna Road) में पोस्ट ऑफिस मोड़ के पास डिवाइडर के बीच में होगा।इसके उपरांत मुख्यमंत्री सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच Cooperative College मैदान में परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं लाभुकों और आम लोगों को संबोधित करेंगेकल DC ने टीम के साथ कार्यक्रम स्थलों का किया था दौराकार्यक्रम को लेकर DC अनन्य मित्तल की अगुवाई में सोमवार को प्रशासनिक टीम ने लगातार दूसरे दिन कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया। अधिकारी डिमना रोड में हीरा होटल के सामने स्थित बकरी बाजार, मानगो गांधी मैदान और Cooperative College मैदान पहुंचे और वहां का जायजा लिया।

About Author