Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

नेहरू युवा केंद्र सरायकेला की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर राजनगर प्रखंड के स्वयं सेवक प्रह्लाद महतो के द्वारा पौधारोपण किया गया

आज दिनांक 5 जून 2023 को नेहरू युवा केंद्र सरायकेला की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर राजनगर प्रखंड के स्वयं सेवक प्रह्लाद महतो के द्वारा पौधारोपण किया गया एवं पर्यावरण की सुरक्षित रखने का शपथ ग्रहण भी करवाया गया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर केंद्र के द्वारा जिले के सभी प्रखण्डों में मिशन लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।

Advertisement –

प्रह्लाद महतो ने कहा कि मिशन लाइव कार्यक्रम जिनका तात्पर्य लाइफ स्टाइल फॉर एनवीरोमेंट है , उसके तहत लोगों को विभिन्न माध्यम से जागरूक किया जा रहा है जैसे की शपथ ग्रहण सेमिनार आयोजन करके सरकारी भवन जैसे कि स्कूल , पंचायत भवन की साफ-सफाई नदी या तालाब की साफ-सफाई , चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित करके रैली निकालकर दीवाल लेखन करके , साइकिल रैली निकालकर , पौधारोपण करे करके इत्यादि द्वारा ताकि लोग पौधारोपण करें , उसका सरंक्षण भी करें अपने आस-पड़ोस में सफाई रखें फिटनेस के ऊपर ध्यान दें।राजनगर हाई स्कूल के लोचन सर , स्वामी विवेकानंद यंग स्टार क्लब के सचिव आनंद महतो उपस्थित थे।

About Author