Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

महाशिवरात्रि के दिन मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान शिव पर चढ़ाएं धतूरा

आज यानी शुक्रवार को महाशिवरात्रि है यानी भगवान शिव की पूजा-आराधना का दिन। अवधड़दानी को प्रसन्न करने का दिन। अपनी मनोकामना पूरी करने का दिन। इस साल महाशिवरात्रि सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग और सिद्धि योग के महासंयोग में मनाई जाएगी। अबकी बार यदि आप भगवान शिव को प्रसन्‍न करने के लिए उनके प्रिय फल धतूरे के उपाय आजमाकर देखें तो भोलेबाबा आप पर जल्‍द ही प्रसन्‍न होकर मनचाहा फल आपको देंगे।

आपके जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी और करियर कारोबार में तरक्‍की के साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सर्वार्थ सिद्धि योग और शुक्रवार का दिन होने से आपके कारोबार में भी अच्‍छी तरक्‍की होगी और आपको शिवजी की कृपा से धन की भी प्राप्ति होगी।

कारोबार में काफी समय से मंदी चल रही है तो इस बार शिवरात्रि पर धतूरे का यह उपाय आजमाकर देखें। एक धतूरे को सफेद चंदन में डुबोकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और उसे कुछ घंटे के लिए ऐसे ही चढ़ा रहने दें। उसके बाद इस धतूरे को उठा लें और इसे लाल कपड़े में लपेटकर अपनी दुकान, शोरूम या फिर ऑफिस में धन के स्‍थान में रख दें। ऐसा करने से आपका व्‍यापार आगे बढ़ता चला जाएगा।

मन ही मन भगवान शिव का स्‍मरण करें
महाशिवरात्रि पर पूजा करते समय ऊं नम: शिवाय का मंत्र पढ़ते हुए 5 धतूरे हल्‍दी के जल में डुबोकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इस उपाय को करते वक्‍त मन ही मन भगवान शिव का स्‍मरण करें और अपनी आंखें बंद रखें। पांचों धतूरे अर्पित करने के बाद दोनों हाथों को जोड़कर अपनी आंखें खोलकर शिवलिंग को स्पर्श करके भगवान से सुख समृद्धि की कामना करें।

रोग से मुक्ति के लिए महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव को एक धतूरा अर्पित करें और 11 बार महामृत्‍युंजय मंत्र का पाठ करें। उसके बाद इस धतूरे को अपने पास रख लें। या फिर परिवार के उस सदस्‍य के पास रख दें जो काफी समय से बीमार चल रहा हो या फिर बार-बार बीमार पड़ जाता हो। यह उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है।

यदि आपको किसी प्रकार का अनजाना भय सताता है या फिर डर के मारे रात में नींद नहीं आती है तो महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर काले धतूरे की जड़ को शिवलिंग पर चढ़ाकर अपने तकिए के नीचे रख लें। रोजाना सोने से पहले एक बार इस जड़ को स्‍पर्श करने के बाद ही सोएं। ऐसा करने से आपको रात में डर नहीं लगेगा और शिव कृपा आप पर बनी रहेगी।

संतान सुख से आप अभी तक वंचित हैं तो महाशिवरात्रि के दिन धतूरे की जड़ को अपने बांए हाथ में लाल कपडे़ में बांध लें और भगवान शिव के साथ माता पार्वती की स्‍तुति करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव और माता पार्वती जल्‍द ही आपकी खाली झोली भर देंगे। आपके घर में जल्‍द ही बच्‍चे की किलकारियां गूंजने लगेंगी। घर खुशियों से खिलाने लगेगा।

About Author