Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बस्ती विकास समिति एवं महिला पतंजलि योग समिति द्वारा एग्रिको में योग शिविर आयोजित

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बस्ती विकास समिति एवं महिला पतंजलि योग समिति द्वारा एग्रिको मैदान में आयोजित योग शिविर में बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया। इस अवसर पर बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष खेमलाल चौधरी का कहना था कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल पर पूरी दुनिया योग कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमारा देश ऋषि मुनियों का देश है और यहां योग करके लोग स्वस्थ रहते हैं। वहीं भाजपा के प्रवक्ता प्रेम झा ने कहा है कि योग प्रतिदिन सभी को करना चाहिए। जिससे हम लोग स्वस्थ रह सके और हमें खुशी है कि आज पूरी दुनिया योग कर रही है, जो भारत की देन है। वहीं पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने कहा कि इस बार का विषय महिला सशक्तिकरण है और आज आप देख रहे हैं कि काफी बड़ी संख्या में महिलाएं यहां भाग ले रही हैं। हम चाहते हैं कि योग आप प्रतिदिन करें।

About Author