Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के संबंध में एक दिवसीय ओरियंटेशन प्रोग्राम

*बहरागोड़ा प्रखंड* सभागार में सभी मुखिया के बीच मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के संबंध में एक दिवसीय ओरियंटेशन प्रोग्राम किया गया। जिसमें बहरागोड़ा प्रखंड के 26 पंचायत के सभी मुखिया तथा जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राजेश साहू एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार सिंह उपस्थित थे। सभी मुखिया को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से संबंधित सारी जानकारियां विस्तृत में बताई गई तथा इससे संबंधित डायरी, लीफलेट्स नियमावली दिया गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने सभी मुखिया को यह बताया कि बिना उनके सहभागिता का इस योजना को धरातल पर उतारना मुश्किल है एवं उन लोगों से चयनित लाभुकों के अंशदान को जमा करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विस्तृत रूप से बताया कि माननीय मुख्यमंत्री का यह महत्वकांक्षी योजना को बहुत ही बारीकी से कैसे धरातल पर उतारा जा सकता है। साथ ही यह भी कहा गया कि वे लोग समय.समय पर इन योजनाओं का समीक्षा करते रहेंगे तथा पशुपालन से संबंधित कोई भी जानकारी तुरंत संबंधित पंचायत के पशु मित्र या प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी एवं पशु चिकित्सक को अवगत कराएंगे। बैठक में पंचायत के मुखिया, पशुमित्र आदि उपस्थित थें।

*==============================*

*# Team PRD EastSinghbhum, Jamshedpur*

About Author