Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आधार बनावाने-सुधार करवाने के लिये पाँच दिवसीय शिविर का आयोजन :सरयू राय

जमशेदपुर: पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को आधार बनावाने-सुधार करवाने, मोबाइल संख्या अपडेट करवाने सहित आधार संबंधी अन्य सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बारीडीह स्थित अपने विधायक कार्यालय में पाँच दिवसीय शिविर का आयोजन करवाया है। शनिवार से प्रारम्भ हुई इस शिविर में काफी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया। विधायक सरयू राय के बारीडीह कार्यालय में आधार अभिप्रमाणित होने के साथ ही आधार की सुविधा उपलब्ध होने से पलोगों में काफी उत्साह देखी गई।

रविवार को भी प्रातः 11 बजे से आधार सेवा जारी रहेगी। इस शिविर में कोई भी नागरिक अपना आधार संबंधी सेवा का लाभ उठा सकते हैं। विदित हो कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार आधार सेंटर नहीं होने के कारण नागरिकों को आधार संबंधी सेवाओं में काफी कठिनाई हो रही थी। लोगों को इससे संबंधित कार्य के लिए काफी दूर जाना पड़ता था। विधायक कार्यालय में प्रतिदिन काफी संख्या में लोग अपना आधार अभिप्रमाणित करवाने के लिए आते हैं। एक ही स्थल पर आधार अभिप्रमाणित करने के साथ ही लोगों को आधार अपडेशन की सुविधा प्रदान करने के लिए यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय से अनुरोध कर पाँच दिवसीय आधार शिविर लगवाया गया है। आधार शिविर की देखरेख विधायक कार्यालय में अशोक कुमार और अमित कुमार के द्वारा किया जा रहा है।

About Author