Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कल्पनापूरी विवेक सिंह हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन गिरफ्तार ,छत्तीसगढ़ से जुड़े हैं हत्या के तार

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्पनापुरी में बीते बुधवार रात गैंगवार में स्क्रैप व्यवसायी विक्की नंदी के सहयोगी विवेक सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में आदित्यपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने हत्याकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हालांकि आरोपियों के गिरफ्तार होने की आधिकारिक पुष्टि पुलिस अधिकारियों द्वारा नहीं की गई है ,लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य रूप से कुख्यात अपराधी टूना सिंह, छोटू वर्मा समेत छत्तीसगढ़ का एक युवक शामिल है .जिसने गोली चलाई थी। आदित्यपुर पुलिस ने इन तीनो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा इस हत्याकांड में दो अन्य आरोपी भी शामिल है जो फिलहाल फरार हैं। जिला पुलिस द्वारा जल्द ही मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये तीनों अपराधी गिरफ्तार नहीं होते तो एक बार फिर आदित्यपुर थाना क्षेत्र में गैंगवार में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जाता.

वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इन अपराधियों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है.छत्तीसगढ़ से बुलाए गए थे शूटरविवेक सिंह पर गोली बरसाने वाला गिरफ्तार युवक छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, जिसे कुछ दिन पूर्व ही इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बुलाया गया था. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ से दो युवक शहर पहुंचे थे, जो कांट्रैक्ट किलर के रूप में काम करते हैं. जिनमें से एक युवक की गिरफ्तारी हो गई है.

About Author