Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

नागपुरी एलबम ‘टुकुर-टुकुर’ में धमाल मचाएगी राधे-कृष्ण की जोड़ी नागपुरी स्टार संतोष दासवली और प्रांजली साहू की नृत्य दर्शकों की मन मोह लेगी

जमशेदपुर : नागपुरी डांस स्टार संतोष दासवली और प्रांजली साहू की जोड़ी एक बार फिर नागपुरी वीडियो एलबम में धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस बार ये दोनों एक खास रोल में नजर आएंगे, जो लोगों को काफी आकर्षित करेगा। इस एलबम के अभिनेता संतोष दासवली कृष्ण व अभिनेत्री प्रांजली साहू राधा के रोल में नजर आएंगी। एलबम की शूटिंग शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हुई है। इसमें बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर का भी दृश्य है।

यहां पर शूटिंग के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। लगभग 30 कलाकारों की टीम घंटों देर तक शूटिंग की। इसके बाद डोभो डैम में भी इसकी शूटिंग हुई है। इस एलबम के अभिनेता संतोष ने बताया कि यह नागपुरी गीत लोगों को काफी पसंद आएगी। गीत का बोल ‘टुकुर-टुकुर’ से शुरू होता है। वहीं, इस एलबम में कृष्ण और राधा पानी के अंदर नाग के फन के ऊपर चढ़कर बांसुरी लेकर नृत्य करते नजर आएंगे। जल्द ही इस एलबम को रिलीज किया जाएगा।

उम्मीद है कि यह एलबम न सिर्फ झारखंडबल्कि देश-विदेशों में भी काफी पसंद की जाएगी। शूटिंग के दौरान मुख्य रूप से संतोष दासवली, प्रांजली साहू, अंजली तिग्गा, खुशी कुमारी, संजय मेहता, सागर दास, कविता आदि कलाकार शामिल थे।

About Author

You may have missed