Categories

October 31, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झारखंड में कल बारिश…

झारखंड में फिलहाल ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। सुबह-शाम होने वाले कोहरे से भी अभी राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 5 फरवरी से लेकर 7 फरवरी तक राज्य में बारिश होने की संभावना है।

बारिश के वजह से पारा गिर सकता है। इस दौरान राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जायेगा, जिससे राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर पूर्वी भागों में बारिश की संभावना है। बारिश के साथ उत्तरी हिस्से में गर्जन की भी संभावना है। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, गोड्डा में बारिश हो सकती है। जबकि 6 फरवरी को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में बारिश की संभावना है। इसमें सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, जमशेदपुर, चाईबासा, रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, खूंटी शामिल है।

About Author