Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

OYO के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का निधन, हाईराइज बिल्डिंग से गिरने से हुई मौत

*दुखद : OYO के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का निधन, हाईराइज बिल्डिंग से गिरने से हुई मौत*

*गुरुग्राम :* दुनिया भर में मशहूर ओयो रूम्स के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता का निधन हो गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वह गुरुग्राम की हाईराइज बिल्डिंग से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसी सप्ताह रितेश अग्रवाल का विवाह हुआ था और अब उन्हें यह दुखद खबर सुनने को मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रमेश अग्रवाल हाईराइज बिल्डिंग की 20वीं मंजिल से गिर गए। गुरुग्राम पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। ओयो के प्रवक्ता ने रितेश अग्रवाल के पिता की मौत की पुष्टि की है।
अग्रवाल ने भी इस संबंध में बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं और मेरा परिवार भारी मन से सूचित करते हैं कि हमारी ताकत और मार्गदर्शक मेरे पिता श्री रमेश अग्रवाल का निधन हो गया है। उन्होंने जिंदादिली के साथ जीवन जिया और हर दिन मेरे समेत तमाम लोगों को प्रेरित करते रहे।’ तीन दिन पहले ही रितेश अग्रवाल की गीतांशा सूद से शादी हुई है। गीतांशा सूद दिल्ली स्थित फार्मेशन वेंचर्स की डायरेक्टर हैं।

About Author