Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ईचागढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे रांची लोकसभा के प्रत्याशी रहे रामहरि गोप

चांडिल/ सरायकेला खरसावां जिला में लगातार दो दिनों से ईचागढ़ , चांडिल, नीमडीह और कुकडू प्रखंड का दौरा कर रहे हैं आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के पुर्व रांची लोकसभा प्रत्याशी धीमान रामहरि गोप। इस दौरान आज उन्होंने एक तस्वीर साझा किया जिसमें जमशेदपुर रांची फोर लेन पर स्थित गिरिधारी होटल में बैठ कर ईचागढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर विस क्षेत्र के समाजिक और राजनीतिक संगठन के सज्जन लोगों से विचार विमर्श कर राजनीति तैयार करते हुए।

उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण, अवैध जमीन खरीद बिक्री, अवैध बालू खनन, पलायन, रोजगार, शिक्षा जैसा कई समस्या है। बीजेपी महागठबंधन झामुमो सभी ने बारी-बारी से जनता को ठगने के साथ यहां दलाल पैदा करके जमीन का कारोबार बड़े पैमाने पर कर रहे है जिसके कारण यहां के लोग काफी परेशान है और आहत हैं। मौके पर रमेश हांसदा अधिवक्ता, रूपये मांझी, सुको, गुलिया, राजेश कुमार महतो, सीताराम कुशवाह आदि उपस्थित थे।

About Author