Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने भोजपुरी की सुपर स्टार गायिका निशा उपाध्याय से की बात, जाना उनका हाल

सरायकेला: भोजपुरी की सुपर स्टार गायिका निशा उपाध्याय से सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने मंगलवार बात कर उनका हाल चाल जाना। बता दे की कुछ दिन पहले छपरा जनता बाजार के समीप एक कार्यकर्म में हर्ष *फायरिंग के दौरान उनके पैर में गोली लगी* जिसका पटना के मैक्स अस्पताल में इलाज कर दिया गया है

Advertisement –

।जानकारी के मुताबिक अभी वो ठीक है और अपने घर पर आ चुकी है। डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है जल्द ही जख्म भर जाने पर वो अपने प्रसंशको के बीच होगी । श्री तिवारी ने जब उनसे पूछा कि क्या आप पहले की तरह ही स्टेज शो करेंगी तो उन्होंने बताया की इस दुख की घड़ी में जितना प्यार और आशीर्वाद आप जैसे प्रशंसकों का मिला है मैं आप सभी का ऋणी हो गई हु और जल्द ही दुगने जोश से मैं और ज्यादा अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करूंगी।बताया जाता है की भोजपुरी इंडस्ट्रीज मे काफी फ्लोवर है निशा उपाधयाय के और इनके चाहने वालो का मिलने के लाइन लगा रहता है ।

About Author