Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

राम मंदिर स्कूल भवन का जीर्णोधार और परिसर को अतिक्रमण मुक्त करना पहली प्राथमिकता – भास्कर राव

जमशेदपुर: आगामी 18 फरवरी को बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम् कमेटी का चुनाव 18 फरवरी को होना है. इसके पूर्व शुक्रवार को एम भाष्कर राव टीम ने एक प्रेस वार्ता कर अपनी प्राथमिकता गिनाई. एम भाष्कर राव ने कहा कि उनकी टीम के चुनाव जीतने के बाद पहली प्राथमिकता परिसर में बने स्कूल भवन का जीर्णोधार करना होगा जो पिछले 25 सालों से लंबित है. स्कूल भवन की हालत काफी जर्जर है जिसपर किसी का ध्यान नहीं गया इसके अलावा मंदिर परिसर के पीछे की जमीन पर अवैध कब्जे को मुक्त कराना भी प्राथमिकता में शामिल है.

उन्होंने बताया कि मंदिर की लंबित परियोजना जैसे कि गोपुरम निर्माण, तिरुमाला तिरूपति दर्शन काउंटर को फिर से शुरू करना, अतिरिक्त कमरे के निर्माण द्वारा जमशेदपुर आने वाले आउट स्टेशन सदस्यों के लिए आवास प्रदान करना, मौजूदा कल्याण मंडपम मे अधिक कमरो का निर्माण कराया जाएगा ताकि वह अधिक सुविधाजनक हो. मंदिर से जुड़े बुजुर्ग सदस्यों का भी आदर-सम्मान किया जाएगा.2300 है सदस्यों की संख्या, बनेगा महिला विंगएम भास्कर राव ने बताया कि फिलहाल मंदिर में सदस्यों की संख्या लगभग 2300 है जिसमें 700 सदस्य शहर के बाहर है.

इसके अलावा मंदिर कमेटी में एक महिला विंग का भी निर्माण किया जाएगा जिसमें सिर्फ महिलाएं ही शामिल रहेगी. उन्होंने बताया कि हम लोग राम मंदिरम और तेलुगु समुदाय के प्रति पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश से राम मंदिरम चुनाव मे भाग ले रहें है. राम मंदिरम तेलुगु समुदाय के लिए एक गौरवपूर्ण और पवित्र स्थान है जिसका इतिहास 100 वर्षो से अधिक पुराना है और हमारा उद्देश्य ऊर्जावान युवाओं को मंदिरम गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि मन्दिरम के इतिहास, हमारी संस्कृति और परंपराओं को पूरी तरह से समझ सके और उनका पालन करे. उन्होनें सभी सदस्यों ने निवेदन किया कि उनकी टीम को एक मौका दिया जाए.

About Author