Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

गढ़वा से लौट देर रात जग कर मंत्री बन्ना गुप्ता करवा रहे स्वर्णरेखा छठ घाट पर सीढ़ियों का निर्माण

अपने तमाम राजनीतिक गतिविधियों के बाद भी मंत्री बन्ना गुप्ता माँ स्वर्णरेखा के प्रति अपनी श्रद्धा और कर्तव्य का निर्वाहन कर रहे हैं तभी तो गढ़वा में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करने के बाद सड़क मार्ग से देर रात जमशेदपुर के सोनारी स्थित दोमुहानी में चल रहे स्वर्णरेखा छठ घाट निर्माण कार्य को देखने पहुंचे!हर कार्य का वे स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं, उन्होंने आगामी 8 मार्च को होने वाले स्वर्णरेखा आरती कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया, वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं इसलिए अपने टीम के साथ स्वयं निर्माण कार्य में लगे हुए हैं और अधिकारीयों को निर्देश दें रहे हैं!मंत्री बन्ना गुप्ता कहते है कि स्वर्णरेखा मेरी माँ हैं, माँ का कर्ज उतारने की पूरी कोशिश कर रहा हूँ, मेरा सौभाग्य हैं कि विधाता ने मुझे इस कार्य के लिए चुना हैं,

जब तक माँ स्वर्णरेखा का कर्ज नहीं उतरूंगा चुप नहीं बैठूंगा, कुछ लोगो के राजनीतिक विरोध के कारण कार्य में थोड़ा विलम्ब हो रहा हैं लेकिन तमाम व्यधानों को दूर कर स्वर्णरेखा घाट को विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल बनाने का सपना पूरा होगा और दुमुहानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का गौरव प्राप्त होगा इसके लिए मैं संकल्पित हूँ!मंत्री बन्ना गुप्ता के माँ स्वर्णरेखा के प्रति स्नेह, श्रद्धा को स्थानीय जनता भी सराहना कर रही है, लोगो को भी पूरा विश्वास हैं कि मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में जो भी कार्य स्वर्णरेखा के जीर्णोद्धार के लिए किये जा रहे हैं वो जरूर पूर्ण होगा और जनता का साथ भी मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ हैं!

https://youtu.be/vsumyuKkGLY?si=27sMW61RkHcv6L1-

About Author