Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

तेलंगाना के मुख्यमंत्री होंगे रेवंत रेड्डी कल शपथ ग्रहण में शामिल हो सकती हैं सोनिया गांधी

हैदराबाद : कांग्रेस ने तेलगांना के लिए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। तेलंगाना कांग्रेस इकाई के अध्य़क्ष रेवंत रेड्डी ही राज्य की कमान संभालेंगे। वह 7 दिसंबर को सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इस बीच कांग्रेस के सांसद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है।राहुल गांधी ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर लिखा है कि, ‘तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत को बधाई।

उनके नेतृत्व में, कांग्रेस सरकार तेलंगाना के लोगों के लिए अपनी सभी गारंटी पूरी करेगी और बेहतर सरकार बनाएगी। आज बुधवार को रेवंत रेड्डी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी भी कल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तेलंगाना पहुंच सकती हैं।

दो सीटों पर चुनाव लड़े थे रेवंत रेड्डी : वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में रेवंत रेड्डी ने मलकाजगिरी सीट से जीत हासिल की थी। इस विधानसभा चुनाव 2023 में रेवंत रेड्डी ने कोडांगल और कामारेड्डी सीट से चुनाव लड़ा। हालांकि,कामारेड्डी से वह चुनाव हार गए। यहां वह BRS उम्मीदवार और पूर्व सीएम केसीआर के सामने खड़े थे, हालंकि यहां रेड्डी और KCR दोनों हारे और भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।इन्होंने अपनी दूसरी सीट कोडांगल में जीत हासिल की।

वहीं, तेलंगाना की मुख्य सचिव ए शांति कुमारी ने अधिकारियों को गुरुवार (7 दिसंबर) को एलबी स्टेडियम में होने वाले रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तमाम व्यवस्था करने के लिए कहा है। मुख्य सचिव ने मंगलवार (5 दिसंबर) को अधिकारियों के साथ मीटिंग कर सीएम एवं कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह के संबंध में की जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया।पुलिस विभाग को यातायात,पार्किंग एवं सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश दिए गए। इस मीटिंग में पुलिस DGP रवि गुप्ता,हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर संदीप शांडलिया,विशेष मुख्य सचिव सुनील शर्मा,प्रमुख सचिव एस ए एम रिज़वी,शैलजा रामय्यर,राज्यपाल के सचिव सुरेंद्र मोहन,जीएडी सचिव शेषाद्री,सचिव आर एंड बी श्रीनिवास राजू,आई एंड पीआर कमिश्नर अशोक रेड्डी,हैदराबाद कलेक्टर अनुदीप और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

About Author