Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला : कांवरियों का जत्था बाबाधाम के लिए हुए रवाना, माहौल हुआ शिवमय

सावन के पावन महीने के अवसर पर रविवार को सरायकेला के श्री १००८ बाबा बासुकीनाथ कांवर मंडली के बैनर तले मंडली के महंत मनोज चौधरी के संचालन में 50 कांवरियों का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना हुआ । इस दौरान माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया।

श्री १००८ बाबा बासुकीनाथ कांवर मंडली के महंत मनोज चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवरियों का जत्था बाबाधाम के लिए निकल रहा है सभी कांवरिया बंधु सुलतानगंज में उत्तर वाहिनी गंगा से जल भरकर पाँव पैदल देवघर जायेंगे, जिसके बाद बाबा बासुकीनाथ में पूजा अर्चना करने सहित कई मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे। कांवरियों में दिनेश अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, दीपक साहू, संजू साहू, संजू अग्रवाल, केशव चौधरी, अनमोल चौधरी, साकेत सेक्सरिया, प्रथम सेक्सरिया, आदित्य सुल्तानिया, गणेश महतो, विष्णु अग्रवाल, दीपक मुखी, चितरंजन दे, रवि सुतार,प्रतीक सतपति, शुभम सरायवाला, राकेश जी, अमन कुमार, मनोज अग्रवाल, विजय चौधरी, अमन अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, जेठमल जोशी, तुलसी उपाध्याय, गोपाल जी, जयपुर कमलेन्द्र सिंह, अखिलेश यादव, विष्णु अग्रवाल, रामेश्वर महतो, राधेश्याम महतो, प्रदीप महतो इत्यादि।

About Author