Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

Seraikella : वार्षिक मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2025-26 के लिए परीक्षा केंद्रों का चयन, जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न…

: बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
सरायकेला : वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025-26 के लिए परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर सोमबार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न विद्यालयों की उपयुक्तता, आधारभूत संरचना और आवश्यक सुविधाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों से प्राप्त विद्यालयों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिनमें कक्ष क्षमता, भवन की स्थिति, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा तथा परीक्षा संचालन से संबंधित अन्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया था। विस्तृत चर्चा और परीक्षण के उपरांत समिति ने परीक्षा केंद्रों की संस्तुत सूची को अनुमोदन के लिए JAC को भेजने का निर्णय लिया।

जिले में मैट्रिक परीक्षा हेतु 42 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा हेतु 30 परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया है। सभी प्रस्तावित केंद्र निर्धारित मानकों तथा उपलब्ध उपयुक्तता रिपोर्टों के आधार पर चयनित किए गए हैं।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply