Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना क्षेत्र में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला…

पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित
गुदड़ी थाना क्षेत्र में डबल मर्डर का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है. यहां एक महिला और एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार यह डबल मर्डर हड़ीयां पीने को लेकर उत्पन्न विवाद में हुआ है.

बताया जा रहा है कि हड़ीयां पीने के दौरान एक महिला और एक युवक के बीच विवाद हो गया. यह विवाद इतना बढ़ा की गुस्से में आकर युवक ने महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी. इससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हत्याकांड को देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने भी गुस्से में आकर युवक की जमकर लात घूंसे और लाठी डंडे से पिटाई कर दी. इस पिटाई से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।

इस दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची है और ग्रामीणों से जानकारी इकठ्ठा कर मामले का सत्यापन किया जा रहा है. वहीं, शवों का घटनास्थल पर पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया जा रहा है. गांव में हुए इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गयी है.

About Author