Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

Seraikella : उपायुक्त ने की शिक्षा योजनाओं की समीक्षा : शिक्षकों की बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, अनुपस्थित शिक्षकों के वेतन पर रोक के निर्देश…

 बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,

FLN मिशन, आधार नामांकन,

स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपस्थिति बढ़ाने पर दिया गया विशेष जोर

सरायकेला : समाहरणालय सभा कक्ष में बुधवार को उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैलाश मिश्रा, सभी BEEO, BPO, CRP, BRP सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उपायुक्त ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों की उपस्थित बढ़ाने, FLN (Foundational Literacy & Numeracy) मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति, तथा शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और समयबद्ध अध्यापन पर विशेष बल दिया।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में स्वास्थ्य जाँच शिविर रोस्टर के अनुसार पूर्ण किए जाएँ तथा जिन बच्चों का आधार नामांकन लंबित है, उसे शीघ्र पूरा किया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि जिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम है, वहाँ जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों और ग्रामीणों को जागरूक किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालयों में उपलब्ध योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचे।

शिक्षकों की बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य….

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी शिक्षकों की बायोमीट्रिक उपस्थिति का नियमित निरीक्षण किया जाए।
जिन शिक्षकों द्वारा बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है, उनके विरुद्ध वेतन कटौती सहित कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

क्षेत्रीय अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

उन्होंने सभी BEO, BRP और CRP को अपने-अपने चयनित विद्यालयों का नियमित भ्रमण कर शिक्षण गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा काउंसलिंग की समीक्षा करने का निर्देश दिया।

UDISE Entry, आधार कार्ड और स्वास्थ्य परीक्षण पर जोर

उपायुक्त ने UDISE Entry कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ जिले के सभी बच्चों का आधार कार्ड शीघ्र निर्गत कराने के निर्देश दिए।
साथ ही, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सभी विद्यालयों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हेतु रोस्टर तैयार करने को कहा।

बैठक में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति,
आवासीय विद्यालयों में नामांकन,
समग्र शिक्षा / सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत संरचनात्मक सुविधाएँ, निर्माण एवं मरम्मति कार्य,
तथा खेल-कूद गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।

किशोरियों को योजना से जोड़ने के निर्देश

उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में छूटी हुई किशोरियों को सवित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ने हेतु आवेदन शीघ्र प्राप्त कर विभाग को भेजने के निर्देश दिए, ताकि पात्र किशोरियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

उपायुक्त की कड़ी चेतावनी

उपायुक्त ने कहा कि….
“सभी BEEO बेसिक प्रशासनिक कार्यों में नेतृत्वकारी भूमिका सुनिश्चित करें। शिक्षा से जुड़े कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधारभूत सुविधाएँ और योजनाओं का समय पर लाभ पहुँचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रखंड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए।

About Author

Leave a Reply