Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला : मुरुप गाँव में संकीर्तन शुरू, भक्तों की भीड़ उमड़ी, विधायक दशरथ गागराय पहुँच कर क्षेत्र के लोगों की खुशहाली हेतु श्रीहरि से की प्रार्थना

सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप गांव के श्री श्री हरि संकीर्तन समिति के द्वारा हरि मंदिर प्रांगण में चौबीस पहर श्री श्री राधा गोविंद अखंड जुगल नाम यज्ञ जारी है। संकीर्तन का शुभारंभ मंगलवार को पुजारी देवानन्द दास व श्रावण दास द्वारा संयुक्त रूप विधिवत गंधाधिवास से हुआ ,इसके बाद राधा गोविंद अखंड नाम यज्ञ का आरंभ किया गया जो लगातार चौबीस पहर तक चलेगा जो 20 अप्रैल शनिवार को सुबह धुलौट के साथ समापन होगा । उक्त संकीर्तन में पश्चिम बंगाल पुरुलिया के भवेश तारक कुमार (बेदडीह), लख्खी नारायण गोस्वामी (किरीबेडा), अजय तंतुवाय( टोडाग बगमुंडी) , पश्चिम बंगाल मेदिनीपुर के निताई गौर महिला संकीर्तन पार्टी ( कलाय), राधा कृष्ण महिला संप्रदाय ( बड़ों कैऊदी, सालबनी), सरायकेला खरसवां जिला के दुर्लभ दास राधा गोविंद संप्रदाय पार्टी (कलिकापुर), आनंद प्रमाणिक (मुरुप ) , आदि कीर्तन मंडलियां योगदान दे रहे है।

उक्त संकीर्तन देखने के लिए खरसवां विधान सभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराय जी पहुँचकर क्षेत्र के लोगों की खुशहाली के लिए श्रीहरि से प्रार्थना की। मौके पर जेएमएम सरायकेला खरसवां जिला के उपाध्यक्ष संजय प्रधान, जेएमएम नेता अजीत प्रधान, गोराचाँद हो, विरेश प्रमाणिक,मुरुप पंचायत के मुखिया तपास कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्या अनीता प्रधान, मुरुप के ग्राम प्रधान जीतमोहन महतो , वार्ड सदस्य आशा देवी, एलआईसी एडवायजर हेमसागर प्रधान समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए थे। इसके अलावे आस पास गाँव के सैकडो हरि भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

संकीर्तन के दरम्ययान समिति द्वारा श्रीहरि के भक्तों के बीच प्रसादआदि वितरण किया गया। इसके अलावे समिति द्वारा भंडारा का आयोजन कर संकीर्तन देखने पहुंचे श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट भोजन कराया गया l उक्त धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन में संकीर्तन समिति के बिप्रोसेन प्रधान, कुथलु प्रधान,अजीत प्रधान,आनंद प्रमाणिक ,रुद्र प्रधान, गोरा चाँद हो, किरण हो, बिरेश प्रमाणिक, चितरंजन प्रधान,नन्द किशोर प्रधान, निर्मल प्रधान, रघु प्रधान, मनोरंजन प्रधान, समेत समस्त ग्राम वासियों का सहयोग सारानीय रहा।

About Author