Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

SIR में लापरवाही पर सख्ती, 5 सीओ को शोकॉज, 2 का वेतन रोकने के निर्देश

रांची में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों में लापरवाही बरतने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक के दौरान कार्यों की सुस्त चाल और खराब निष्पादन पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री ने भारी असंतोष व्यक्त किया। लापरवाही के आरोप में 5 अंचलाधिकारियों (सीओ) को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी किया गया है, जबकि इनमें से 2 अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है।

SIR Review Meeting : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है

समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्य में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रगति समीक्षा के दौरान काम में सुस्ती पाए जाने पर रातू, चान्हो और हेहल के अंचलाधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं, बुंडू और बड़गाईं के अंचलाधिकारियों को शो-कॉज जारी करने के साथ-साथ उनका वेतन रोकने का कड़ा आदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त, हेहल के सहायक नगर आयुक्त (एएमसी) चंद्र दीप कुमार को भी कार्य में लापरवाही के लिए शो-कॉज जारी करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया में पिछड़ने वाले अन्य कर्मियों पर भी सख्त दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

About Author

Leave a Reply