Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

हुजूर कब बेरमों बनेगा जिला! विधायक से लेकर आम लोग सरकार से कर रहे सवाल,सदन में भी उठ रहा मामला

 

रांची : झारखंड गठन के बाद कई नए जिले बने जिससे राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे.लेकिन अभी भी कई जिले बनने बाकी है जिससे लोगों का काम सुगम तरीके से हो सके.इसी कड़ी में बेरमों को जिला बनाने की मांग शुरू से उठ रही है.लंबे समय से आंदोलन चल रहा है विधानसभा घेराव के सीएम से गुहार कर रहे है तो लोगों की भावना को देखते हुए आजसू विधायक लंबोदर महतो इस मुद्दे को सदन में उठा रहे है. लंबोदर महतो कोई ऐसा सत्र नहीं होता जिसमें वह इस मांग को ना करते हो.

फिर अब शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई तो लंबोदर महतो सदन में बेरमों को जिला बनाने की मांग लेकर धरणे पर बैठ गए. विधायक हाथ में तख्ती लेकर जिला बनाने की मांग उठा रहे है. इस दौरान उन्होंने यह कि बेरमों से जिला मुख्यालय काफी दूर है. जिससे ग्रामीण इलाके से आने वाले लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है.बेरमों में लोग धरने पर बैठे है,लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है.सरकार सिर्फ जुमला देती है किसी भी मुद्दे पर काम नहीं करती.जिला बनाने की मांग लंबे समय से चल रही है अगर सरकार का यही हाल रहा तो चुनाव में इसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा.

लंबोदर ने कहा कि सिर्फ जिला नहीं सभी अपने किए वादे पर सरकार फ साबित हुई है. Jssc और jpsc में क्या चल रहा है यह किसी से छुपा नहीं है. छात्रों के भविष्य से हेमंत सरकार खेलवाड़ करने में लगी है.सत्ता में आने से पहले बड़े बड़े वादे और दावे किए जा रहे थे लेकिन जब सत्ता मिली तो सभी दावे भूल गए है. सदन में भी सिर्फ समय काटने की कोशिश होती है.किसी भी सवाल का जवाब सदन में नहीं मिलता है.

About Author