Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

साथ जी नहीं सके तो उठा लिया आत्मघाती कदम, प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

धनबाद :* मुगमा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. बताया जाता है कि मृतक युवक राहुल (काल्पनिक नाम) पहले से शादीशुदा था, लेकिन निरसा के बेलचढ़ी निवासी कुमारी खुशबू (काल्पनिक नाम) से प्रेम करता था.
दोनों के बीच दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन राहुल कि गृहस्थ जिंदगी के कारण दोनों एक नहीं हो सके. लिहाजा राहुल और खुशबू ने अपनी जिंदगी समाप्त करने का मन बना लिया. फिर क्या था, एक साथ नहीं जी पाने के गम को भुलाने के लिए दोनों साथ मरने के लिए बाइक से निकले और मूगमा स्टेशन के आउटर पर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी.
*रेलवे पुलिस ने कराई शवों की शिनाख्त*
सुबह सात बजे के करीब रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. जैसे ही स्थानीय लोगों की शवों पर नजर पड़ी लोगों ने जीआरपी को मामले की सूचना दी. इसके बाद रेलवे पुलिस ने शवों कि शिनाख्त कराई और फिर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया.
*मृतक की पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप*
घटना कि खबर पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. इसके बाद लोगों ने ही दोनों शवों कि पहचान की. मृतक युवक की पत्नी ने घटना के बाद पति की हत्या का आरोप लगाया है. मृतक की पत्नी ने बताया कि देर रात युवती के परिजन कुछ लोगों के साथ आए थे और उसके पति को ढूंढ रहे थे. मृतक कि पत्नी ने बताया कि युवती के परिजनों ने ही दोनों कि हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका है. वहीं मृतक युवती के परिजन इस मामले पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है.
*इस घटना की जांच में जुटी रेलवे पुलिस*
रेलवे पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है. रेल जीआरपी प्रभारी की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो जाएगा कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या की गयी है. उन्होंने कहा कि इसके बाद आगे कि कार्यवाही की जाएगी.

About Author