Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

गढ़वा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर तथा चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा के मंत्री बनने पर समर्थकों ने मनाई खुशियां, आतिशबाजी की, लड्डू बांटा

चाईबासा : आमला टोला सार्वजनिन काली पूजा समिति , चाईबासा के मुख्य संरक्षक गढ़वा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर तथा चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा झारखंड राज्य के मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद शुक्रवार देर शाम आमला टोला सार्वजनिन काली पूजा समिति के पदाधिकारियों सदस्यों ने जैन मार्केट चौक , बिरसा चौक तथा उर्दू लाईब्रेरी चौक में जमकर आतिशबाजी कर तथा लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया ।

खुशी का इजहार करने वालों में समिति के संरक्षक संभु दयाल गोयल , पवित्र कुमार भट्टाचार्य , अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव , सचिव त्रिशानु राय , कोषाध्यक्ष दीपक खिरवाल , रौशन कुमार , संयुक्त सचिव अभिषेक मिश्रा , दिलीप राम , मो.फिरोज , रौनक सिन्हा , एनामुल हक , रोहित निषाद , शिव चरण मछुआ , शिवजी चक्रबर्ती , जीवन वर्मा , विवेक गुप्ता , गौतम सरकार , आलोक मजूमदार , अभिषेक ठाकुर , आनंद गोप , सौरभ कुमार , राज मुंडा आदि शामिल थे ।

About Author