Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

क्षतिग्रस्त गार्ड वाल को ठीक करवाया जाए : त्रिशानु राय

चाईबासा : राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल अंतर्गत बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम , चाईबासा के पास पुलिया का गार्डवाल “एनएच 220” को रात्रि के वक्त किसी अज्ञात भारी वाहन द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है । क्षतिग्रस्त गार्डवाल से कोई अप्रिय घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है । क्षतिग्रस्त गार्ड वाल से उल्लेखित मार्ग पर आवागमन करने वालों को भी परेशानी हो रही है । जनहित में मामलें पर संज्ञान लेते हुए सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने सोमवार को राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के कनीय अभियंता के साथ क्षतिग्रस्त गार्डवाल का अवलोकन कर वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए यथाशीघ्र क्षतिग्रस्त गार्डवाल को ठीक करवाने का मांग किया है ।

त्रिशानु राय ने कनीय अभियंता को कहा कि तत्काल क्षतिग्रस्त गार्डवाल पर कोई सांकेतिक चिन्ह अधिष्ठापित या बैरिकेडिंग किया जाए गार्डवाल को ठीक नहीं करवाए जाने तक ताकि कोई चोटिल नहीं हो तथा कोई अप्रिय घटना नहीं घटे । मौके पर राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के कनीय अभियंता मनीष कुमार भगत , सुबोध कुमार , स्थानीय रोहित लाल , चिनु पुरती , राहुल लाल आदि उपस्थित थे ।

About Author